विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की हार की जिम्मेदारी लेते हुए प्रदेश अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा, हम हार के पीछे कारणों की समीक्षा करेंगे। हमारे वोटों में गिरावट भाजपा और आप की ध्रुवीकरण की राजनीति के कारण हुई। तीन महीने पहले ही मैंने प्रदेश अध्यक्ष का पद संभाला था और अपनी क्षमता से बढ़कर काम किया। अगर कोई हार का जिम्मेदार है तो मैं हूं। चोपड़ा ने कहा, कांग्रेस हमेशा सांप्रदायिक ताकतों के खिलाफ खड़ी रही है और हम अंत तक भाजपा के खिलाफ लड़ते रहेंगे।
कांग्रेस की हार के लिए मैं जिम्मेदार: सुभाष चोपड़ा